फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajmer Dargah News: अजमेर दरगाह में हिंदू शिव मंदिर होने के दावे पर क्या बोले ओवैसी?

Thu, 28 Nov 2024 08:00 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

अजमेर शरीफ दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करते हुए एक याचिका दायर की गई थी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया है। इस मामले में कोर्ट ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी कर दिया है, और आगामी सुनवाई के लिए 20 दिसंबर का दिन तय किया है। इस मामले पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है। ओवैसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि सुल्तान-ए-हिन्द ख़्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती (RA) भारत के मुसलमानों के सबसे अहम औलिया इकराम में से एक हैं। उनके आस्तान पर सदियों से लोग जा रहे हैं और जाते रहेंगे। कई राजा, महाराजा, शहंशाह, आए और चले गये, लेकिन ख़्वाजा अजमेरी का आस्तान आज भी आबाद है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें