राजस्थान के अजमेर में जिला प्रशासन के जन सुनवाई कार्यक्रम में फरियादियों और एडीएम के बीच जमकर बहस हो गई। हद तो तब हो गई जब एडीएम ने एक बुजुर्ग फरियादी को बाहर निकालने का फरमान सुना दिया। ये शख्स पिछली जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे, इससे एडीएम साहब भड़क गए और उन्होंने वहां मौजूद सुरक्षागार्ड को फरियादी को बाहर निकालने का हुक्म सुना दिया।