फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajit Pawar Viral Audio: डिप्टी CM अजित पवार को पहचान नहीं पाईं महिला IPS,फिर हुई दोनों में तीखी बहस!

Fri, 05 Sep 2025 03:44 PM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

महाराष्ट्र के सोलापुर में करमाला की महिला आईपीएस अधिकारी डीएसपी अंजली कृष्णा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बीच फोन और वीडियो कॉल पर गरमागरम बहस हो गई. दरअसल, माढा तालुका के कुर्डू गांव में सड़क निर्माण के लिए अवैध मुरुम उत्खनन की शिकायत पर डीएसपी अंजली कृष्णा कार्रवाई करने पहुंची थीं. मौके पर गांव वालों और अधिकारी के बीच बहस छिड़ गई.  इसी दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता बाबा जगताप ने सीधे उप मुख्यमंत्री अजित पवार को फोन लगाया और वह कॉल डीएसपी अंजली कृष्णा को थमा दिया.

हालांकि फोन पर अजित पवार ने खुद को 'डीसीएम अजित पवार' बताते हुए कार्रवाई रोकने का आदेश दिया, लेकिन अधिकारी ने उन्हें पहचानने से इनकार कर दिया और कहा कि वह सीधे उनके फोन पर कॉल करें. इस पर अजित पवार नाराज़ हो गए और बोले– “तुम पर कार्रवाई करूंगा, इतनी हिम्मत है तुम्हारी? मेरा चेहरा तो पहचानोगी ना!” इसके बाद अजित पवार ने सीधा वीडियो कॉल किया. वीडियो कॉल के दौरान अजित पवार ने अधिकारी को कार्रवाई रोकने और तहसीलदार से बात करने का निर्देश दिया. यह पूरा घटनाक्रम करीब 3.00 घंटे तक चला और अब दोनों के बीच की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लेकिन इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने जानकारी दी है. क्या कुछ उन्होंने कहा है आप खुद सुनिए उन्हीं की जुबानी 

आपको बता देंकि स्थानीय लोगों का कहना था कि उत्खनन ग्राम पंचायत की अनुमति से हो रहा था, लेकिन कोई आधिकारिक दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका. ऐसे में महिला आईपीएस अधिकारी ने कार्रवाई शुरू कर दी थी. बताया जा रहा है कि कार्यकर्ताओं ने अजित पवार को फोन लगाकर ही यह टकराव खड़ा कर दिया. फिलहाल, इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है. वहीं, इस घटना पर डीएसपी अंजली कृष्णा, तहसीलदार और प्रांताधिकारी ने कोई बयान नहीं दिया है और केवल इतना कहा है कि मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें