Ajit Pawar Death in Plane Crash: बारामती में मंगलवार सुबह हुए विमान हादसे ने महाराष्ट्र की राजनीति और पवार परिवार को गहरे शोक में डुबो दिया। इस हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन की खबर फैलते ही माहौल गमगीन हो गया। अजित पवार के असामयिक निधन की खबर से न केवल उनका परिवार, बल्कि समूचा महाराष्ट्र और देश के राजनीतिक दिग्गज गहरे सदमे में हैं। फिलहाल अब अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है और गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएंगा।
ऐसे में अब कई लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि, अजित पवार का अंतिम संस्कार कब, कहां और कैसे होगा? इसके साथ ही कई लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहा होगा कि, आखिर मुखाग्नि कौन देगा? अजित पवार का अंतिम संस्कार 29 जनवरी को किया जाएगा।