Ajit Pawar Death in Plane Crash: महाराष्ट्र से बुधवार को एक दुखद समाचार सामने आई है। दरअसल, बारामती हवाई अड्डे पर उतरते समय एक 'बॉम्बार्डियर लीयरजेट 45' बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख अजित पवार सहित विमान में सवार सभी पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। यह हादसा तब हुआ जब अजित पवार का विमान पुणे के बारामती इलाके में उतरने की कोशिश कर रहा था।
बुधवार सुबह जैसे ही यह खबर आई पूरा महाराष्ट्र शोक में डूब गया। NCP प्रमुख अजित पवार के अचानक निधन से उनकी कहीं बातें याद आने लगी हैं। छह बार महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री रहे अजित पवार का एक सपना था, जो कि अधूरा रह गया। तो ऐसे में आइए हम आपको बताते है, आखिर अजित पवार का वो सपना क्या था? जो अधूरा ही रह गया।
बता दें कि, अजित पवार ने कुल छह बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। लेकिन मुख्यमंत्री बनने की उनकी इच्छा पूरी नहीं हो पाई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के दौरान भी एनसीपी के कई नेता और कार्यकर्ता अजित पवार को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते थे। इस मांग को लेकर उन्होंने पोस्टर और बैनर भी लगाए थे।