एम्स में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं जिससे मरीजों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। डॉक्टरों ने हड़ताल का ये फैसला छेड़छाड़ का एक मामला दर्ज होने के बाद लिया है। डॉक्टरों का आरोप है कि उन पर झूठे मामले दर्ज कराए जाते हैं जिनसे उनकी छवि खराब होती है।