एम्स के डॉक्टर सेल्फ डिफेंस के लिए अब ताइक्वॉन्डो की ट्रेनिंग लेंगे। इसके लिए करीब 1500 रेजिडेंट डॉक्टर्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, मरीजों के घरवालों की तरफ से बढ़ती हिंसा की वारदात के बाद उन्होंने आत्मसुरक्षा के लिए ताइक्वॉन्डो सीखने का फैसला किया है।