अम्मा गुट के नेता टीटीवी दिनाकरन को दिल्ली से मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया। बुधवार को दिनाकरन को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। दिनाकरन को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दिनाकरन पर पार्टी के चुनाव चिन्ह ‘दो पत्ती’ को अपने गुट में बरकरार रखने के लिये निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को घूस देने की कोशिश का आरोप लगा था।