फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC Election Results 2026: बीएमसी चुनावों में जीत के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने किसे लगाया सबसे पहले फोन?

Fri, 16 Jan 2026 08:14 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

BMC Election Results 2026: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन की बीएमसी चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने निकाय चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण को फोन किया और बधाई दी।

इसके अलावा, मुंबई महानगरपालिका चुनावों में भी महायुति की बढ़त पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई भाजपा अध्यक्ष अमीत साटम से बात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

महाराष्ट्र नगर महापालिका और बीएमसी चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बंपर जीत के बाद पुणे में भाजपा कार्यकर्ताओं ने  जश्न मनाया। जिसका वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

महाराष्ट्र विधानसभा स्पीकर राहुल नार्वेकर ने महाराष्ट्र निकाय चुनाव के नतीजों पर कहा, "सबसे पहले, मैं मुंबई के लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं और भाजपा गठबंधन पर भरोसा जताने के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं। यह जनादेश मुंबई के विकास के लिए दिया गया है। हमने मेट्रो रेल नेटवर्क, कोस्टल रोड और ट्रांस हार्बर लिंक जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स उन्हें समर्पित करके मुंबई के लोगों का भरोसा जीता है, और यह जनादेश शहर के विकास के लिए मुंबई के लोगों की इच्छा को दिखाता है।"
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें