Top Naxalite leader Devji killed: नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, पिछले दिनों खूंखार नक्सली माडवी हिड़मा को मारने के बाद बुधवार को नक्सलियों के टॉप लीडर देवजी को भी ढेर करने की खबर है।
चर्चा है कि छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ में पोलित ब्यूरो मेंबर और नक्सल महासचिव देवजी समेत कुल सात नक्सली मारे गये हैं। इनमें तीन महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल 4 नक्सलियों की पहचान हो चुकी है। बाकी की भी शिनाख्ती जारी है। बताया जा रहा है कि यह मुठभेड़ भी उसी जगह पर हुई है, जहां मंगलवार को सुरक्षाबलों ने खूंखार नक्सली कमांडर माडवी हिड़मा को ढेर किया था।
दूसरी ओर 50 नक्सली भी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें नक्सलियों का जगरगुंडा एरिया कमेटी प्रमुख नक्सली कमांडर लखमा भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों के जगरगुंडा, केरलापाल एरिया कमेटी समेत कई सक्रिय नक्सली गिरफ्तार किए गए हैं।