फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पकड़े गायत्री तो बोले ,“मेरा नार्को करा लो”

Wed, 15 Mar 2017 09:02 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ लखनऊ

समाजवादी पार्टी के नेता और कथित गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। कई दिनों से फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाने के कारण अखिलेश सरकार की अच्‍छी खासी किरकरी भी हुई थी। गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला का आरोप है कि मंत्री ने उसे पार्टी में ऊंचा पद दिलाने के नाम पर पिछले दो साल में कई बार रेप किया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गायत्री प्रजापति के खिलाफ केस दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद गायत्री प्रजापति ने खुद को निर्दोष बताया खुद का नार्को टेस्ट कराने की भी मांग कर दी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें