फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय के लिए छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च

Sat, 18 Feb 2017 11:55 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी) के छात्र नवीन मौर्य को इंसाफ दिलाने के लिए शुक्रवार को साथी छात्रों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सैंकड़ों छात्रों ने नवीन को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च और परी चौक पर अपने दोस्त को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आरपीएफ के तीन जवानों पर बीती 13 फरवरी को नवीन को चलती ट्रेन से फेंकने का आरोप है। वहीं, एनआईईटी कॉलेज प्रबंधन ने भी इस सिलसिले में केन्द्रीय रेल मंत्री को पत्र लिखा है। ट्रेन में छात्र से इस तरह का बर्ताव करने पर चिंता जाहिर की है। कॉलेज प्रबंधन ने छात्र को इंसाफ दिलाने और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें