फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Plane Crash: क्रैश के मलबे से मिला 80 लाख का सोना और कैश, जानें किसे मिलेगा?

Thu, 19 Jun 2025 03:50 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान 12 जून को हादसे का शिकार हो गया. इसके बाद करीब 800 ग्राम सोना भी मौके से बरामद हुआ. अब सवाल ये है कि ये कीमती वस्तुएं किसे दी जाएंगी और कौन इसका हकदार होगा.
अहमदाबाद विमान हादसे के बाद मलबे से शवों और अन्य सामानों की बरामदगी के दौरान भारी मात्रा में सोने के जेवरात और कैश भी मिला है। बता दें कि, राजेश पटेल, उन चंद लोगों में शामिल हैं, जो 12 जून को अहमदाबाद विमान दुर्घटना के तुरंत बाद घटनास्थल पर राहत बचावकार्य के लिए पहुंचे थे। राजेश ने कई मृतकों तथा घायल लोगों को एंबुलेंस तक पहुंचाया। इसके बाद वे वापस घटनास्थल पर लौटे आए थे। उन्होंने धू-धू कर जल रहे विमान के मलबे में से गहने और अन्य कीमती सामानों को इकट्ठा किया। पटेल ने बताया कि, उन्होंने लगभग 70 तोले सोने के गहने, 50000 रुपये और कुछ अमेरिकी डॉलर दुर्घटना स्थल से एकत्र किए और उन्हें पुलिस को सौंप दिए। राजेश ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो वह दुर्घटना स्थल से केवल 300 मीटर दूर रहते हैं। 12 जून को एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान पर सवार 241 लोग मारे गए जबकि एक यात्री बच गया। इसके साथ ही जमीन पर भी पांच एमबीबीएस छात्र समेत 29 लोगों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें