पांच साल...पूरे पांच साल हो गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंह से चाय की बात सुनते। कभी-कभी कुछ चीजें इतनी मशहूर हो जाती हैं कि याद ही नहीं रहता--वो शुरू कैसे हुईं। चुनावी मैदान में चाय-चायकार भी उनमें से एक हैं। चलिए आपको पांच साल पहले की सर्दियों में ले चलते हैं। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस का अधिवेशन। जनवरी का महीना। कौन जानता था कि एक बयान की गर्मी इतनी भारी पड़ जाएगी। कांग्रेस के मणिशंकर अय्यर ने बीजेपी को एक ब्लॉकबस्टर का आइडिया दे दिया था। एक ऐसी ब्लॉकबस्टर जिसे 5 साल चलना था।