बीते नौ दिन से केरल में हो रही भारी बारिश और बाढ़ की वजह से करीब 324 लोगों की मौत हुई है। अगर बात सिर्फ गुरुवार की ही करें तो बाढ़ और भूस्खलन की वजह से 106 लोगों की जान गई। ऐसे में अब पीएम मोदी भी बाढ़ के हालातों का जायजा लेने के लिए केरल पहुंचे हैं।