नया आर्थिक वर्ष शुरू होने के साथ ही मोदी सरकार ने काले धन के खिलाफ बड़ा हमला बोला है। इस कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय ने एक साथ देश भर की 300 फर्जी कंपनियों पर छापेमारी की है। ईडी को आशंका है कि इन कंपनियों के जरिए हजारों करोड़ रुपया विदेशों में भेजा गया।