फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में मिट्टी के ढांग में दब गईं तीन जिंदगियां

Fri, 23 Dec 2016 08:06 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ संभल

संभल के छपरा गांव में मिट्टी की ढांग ढहने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। ये हादसा उस वक्त हुआ जब गांव की करीबन 10 महिलाएं ढांग से चिकनी मिट्टी की खुदाई कर रही थी, तभी अचानक से ढ़ांग की मिट्टी भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मिट्टी के नीचे दबी तीन महिलाओं की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि बाकी जख्मी महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी बीच जैसे जैसे मामले की जानकारी लोगों और नेताओं को हुई तो वो भी मौके पर पहुंचने शुरू हो गए।वहीं इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है ।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें