भारत और बांग्लादेश के बीच 22 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। हैदराबाद हाउस में बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और पीएम नरेंद्र मोदी ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भारत सैन्य आपूर्ति के लिए बांग्लादेश को 50 करोड़ डॉलर का कर्ज देगा। इसके साथ दोनों देशों के बीच नई ट्रेन के ट्रायल को भी हरी झंडी दिखाई गई।