फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2024 Lok Sabha Polls: पीएम मोदी-अमित शाह और जेपी नड्डा ऐसे बिगाड़ेंगे विपक्षी एकता का खेल!

Tue, 13 Jun 2023 04:00 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष की लामबंदी और उससे पहले कई राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे की विपक्ष से निपटने के लिए अमित शाह और जेपी नड्डा किस रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। दरअसल, 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्ष के नेताओं को एकजुट करने में जुटे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी लगातार भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ माहौल बनाने में जुटे हुए हैं। तो वहीं, दूसरी तरफ विपक्षी लामबंदी से निपटने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

बता दें कि, एक साल बाद ही लोकसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में 2024 में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी ने भी अभी से ही प्लान बनाना शुरू कर दिया है। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी युद्धस्तर पर मंथन कर रही है। तो ऐसे में आइए आज हम आपको बताते हैं कि विपक्ष की लामबंदी से निपटने के लिए भाजपा क्या तैयारी कर रही है? उसकी क्या रणनीति है? इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि, विपक्षी लामबंदी से निपटने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पीएम मोदी की क्या रणनीति होगी?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें