फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत का ‘भविष्य’ मथुरा में ‘बिखर’ गया!

Sat, 13 May 2017 12:19 PM IST
राजेश भाटिया, गिरीश कुमार , अमर उजाला टीवी/ मथुरा

मथुरा में एक स्कूल बस पलटने से 20 बच्चे घायल हो गए जिनमें से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही स्कूल बस का एक्सल रास्ते में अचानक टूट गया जिसकी वजह से बस पलट गई। हादसे में घायल बच्चों के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि वो खस्ता हाल बस को स्कूल के लिए इस्तेमाल करते हैं। प्रदेश में तकरीबन हर स्कूल का ऐसा ही हाल, मोटी फीस लेने के बावजूद बच्चों और अभिभावकों को सहूलियतें नहीं दी जातीं और जब ऐसे हादसे होते हैं तो स्कूल प्रबंधन सारा दोष ड्राइवर पर डालकर बच निकलते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें