अमर उजाला की ओर से दिल्ली के ताज पैलेस होटल में प्रथम स्कोडा प्रेजेंट्स अमर उजाला एक्सीलेंस अवार्ड-2017 के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 17 नामी शख्सियतों को सम्मानित किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु, केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, मानव संसाधन राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह भी मौजूद रहे।