फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड में नक्सलियों ने किया IED विस्फोट, CRPF और झारखंड जगुआर के 16 जवान घायल

Tue, 28 May 2019 01:24 PM IST
अल्पना शर्मा वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में मंगलवार तड़के नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के 16 जवान घायल हो गए। घायलों में से सात जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीआरपीएफ की विशेष जंगल युद्ध इकाई कोबरा और झारखंड जगुआर का संयुक्त दल जिले में कुचाई इलाके के जंगलों में एक सर्च अभियान चला रहा था तभी तड़के करीब पांच बजे ये ब्लास्ट हुआ। अधिकारियों ने बताया कि ऐसा संदेह है कि आईईडी को कच्ची सड़क के नीचे दबा कर रखा गया था। घायल जवानों को सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा एयरलिफ्ट कर रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें