होली के मौके पर ब्रिटेन से आए सैलानियों ने शिमला-कालका हेरिटेज ट्रेन पर सफर का मजा लिया। 112 साल पुरानी ये वर्ल्ड हेरिटेज ट्रेन शिमला से कालका के बीच चलती है और हिमाचल टूरिज्म की ये ट्रेन सैलानियों में टॉय ट्रेन के नाम से मशहूर है। एक स्टीम इंजन इस हेरिटेज ट्रेन को चलाता है और इस ट्रेन से सफर करने के लिए हमेशा एडवांस बुकिंग रहती है।