शाहजहां के 362वें उर्स के मौके पर ताजमहल में 1000 मीटर लंबी चादर चढ़ाई गई। ये चादर इतनी लंबी बताई जा रही है कि इससे पूरा ताजमहल ढका जा सकता है। ये उर्स इकलौता मौका होता है जब ताजमहल में मौजूद शाहजहां और मुमताज महल की कब्रों तक पहुंचा जा सकता है। उर्स के दौरान ताज महल में एंट्री फ्री रहती है।