हिमाचल प्रदेश की औद्योगिक नगरी कालाअंब में एक अद्भुत नजारा देखने को मिला। जहां राजकीय माध्यमिक स्कूल मोगीनंद के बच्चों ने विश्व रिकॉर्ड बनाया। तम्बाकू के खातमे के लिए स्कूली बच्चों ने कागज के जहाज उड़ाए, वो भी एक या दो नहीं पूरे दस हजार। स्कूल की तरफ से एक मिनट में 7,730 कागज के संदेश वाहक जहाज उड़ाने का दावा किया गया है। संदेशवाहक जहाज में तंबाकू के खिलाफ नारे लिखे गए थे। इस मौके पर गोल्डन बुक्स ऑफ द वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधि आलोक गुप्त भी मौजूद थे।