उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में निजी एंबुलेंस और रोडवेज बस की भिड़ंत में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ये हादसा उस वक्त हुआ जब एंबुलेंस का टायर पंक्चर हो गया, इससे पहले कि ड्राइवर एंबुलेंस पर काबू पाता वो सामने से आ रही बस से जा टकराई। इस हादसे में दस लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।