उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बाद अब हरियाणा सरकार ने आमिर खान स्टारर फिल्म दंगल को टैक्स फ्री कर दिया है। रेसलर महावीर सिंह फोगट और उनकी बेटियों पर आधारित इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए सिर्फ दो दिन में साठ करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं। उम्मीद है कि जल्दी ही ये फिल्म 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर जाएगी।