वन निगम के तहत नाहन में सेवाएं दे रहे दो डिप्टी रेंजर पदोन्नत होकर सहायक प्रबंधक बने हैं। बता दें कि प्रदेश में वन निगम के तहत आठ डिप्टी रेंजर पदोन्न्त हुए हैं। नाहन में डिप्टी रेंजर के पद से पदोन्नत होकर सहायक प्रबंधक बने जगमोहन ठाकुर व राम सिंह नेगी के लिए पाईपिंग इन सेरेमनी का आयोजन किया गया। इस दौरान वन निगम के मंडलीय प्रबंधक व बिरोजा एवं तारपीन फैक्टरी के महाप्रबंधक एके वर्मा ने दोनों सहायक प्रबंधकों के कंधों पर सितारे लगा कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों ही अधिकारियों को करीब 35 वर्ष के सेवाकाल के बाद यह पदोन्नति मिली है। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारी ईमानदारी से अपना काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पदोन्नति के बाद निगम को ओर बेहतर सेवाएं उनसे मिलने की उम्मीद है। इस अवसर पर यहां वन निगम के डिप्टी रेजर सराहां सत्येश्वर दत शर्मा, बहादूर सिंह राणा के अलावा वन विभाग व निगम के अधिकारी, कर्मचारियों सहित पदोन्नत अधिकारियों के परिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे।