फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पंजाब के दिव्यांग श्रद्धालु ने पांच दिन में पूरी की 170 किलोमीटर की यात्रा, माता चिंतपूर्णी के दर्शन करने पहुंचे

शक्तिपीठ चिंतपूर्णी मंदिर में आपने माता रानी के भक्तों की कई तरह की भक्ति देखी होगी, लेकिन तस्वीरों में इन भक्तों की भक्ति देखकर आप भी हैरान हो जाओगे ये श्रद्धालु पंजाब मोगा से साइकिल पर इस तरह से सवार होकर माता चिंतपूर्णी के दर्शनों को पहुंचे हैं कि जिसने भी इन्हें देखा हर कोई हैरान था, क्योंकि साइकल के पीछे लगे फट्टे पर जो महिला बैठी हुई है वो चल फिर नहीं सकती यही नहीं साइकल चलाने वाला व्यक्ति भी एक बाजू से दिव्यांग है, लेकिन फिर भी इनकी माता रानी के प्रति आस्था देखिए कि ये महिला जिसका नाम रानी कौर है अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ वो इस तरीके से 170 किलोमीटर का सफर पांच दिन में तय करके चिंतपूर्णी मंदिर पहुंची और माता रानी का आर्शीवाद लिया। चिंतपूर्णी पहुंचने पर रानी कौर ने बताया कि वे पहली बार चिंतपूर्णी मंदिर आए हैं उन्होंने पांच दिन पहले अपनी ये यात्रा शुरू की थी वे चल फिर नहीं सकती आज उनकी चिंतपूर्णी पहुंचने पर ये यात्रा सफल हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें