फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भरवाईं-ज्वाला जी मार्ग पर बस और स्कूटी की टक्कर में युवक घायल

भरवाईं ज्वाला जी मार्ग पर गुरुवार दोपहर समनोली चौक के पास सड़क हादसा हुआ है। बस और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। बस ढलियारा से वाया कड़ोआ तलवाड़ा की ओर जा रही थी, जबकि स्कूटी सवार युवक देहरा की दिशा में जा रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग घबराकर मौके पर दौड़ पड़े। हादसे में स्कूटी सवार अंशु कुमार, निवासी गांव मुल धार देहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के दुकानदारों और आपदा मित्र मयंक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को जदीकी स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया, जहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही चिंतपूर्णी पुलिस ट्रैफिक इंचार्ज दीपक राणा अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें