फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : ऊना के राजीव गांधी सुविधा केंद्र बाथू में औद्योगिक प्रबंधन योजना पर कार्यशाला आयोजित

हरोली ब्लॉक औद्योगिक एसोसिएशन टाहलीवाल और जिला प्रशासन ऊना के संयुक्त तत्वावधान में एक औद्योगिक प्रबंधन योजना पर कार्यशाला का आयोजन राजीव गांधी सुविधा केंद्र बाथू में किया गया। इस विशेष कार्यशाला में उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यशाला का उद्देश्य हरोली ब्लॉक में औद्योगिक विकास के लिए नई रणनीतियों और योजनाओं पर चर्चा हुई। इसमें विभिन्न उद्योगपति, स्थानीय व्यवसायी और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला के दौरान, विभिन्न तकनीकी सत्रों में उद्योग संबंधित चुनौतियों, समाधानों और भावी अवसरों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। इसके अलावा, इस कार्यशाला में उद्योगों के संवर्धन के लिए सरकारी पहलों और नीतियों की भी जानकारी दी। राकेश कौशल ने कहा कि 1985 से शुरू औद्योगिक क्षेत्र इस समय लगभग 150 उद्योग 1000 करोड़ टैक्स राज्य सरकार को और 1000 करोड़ बिजली बोर्ड को, ट्रांसपोर्ट को 150 करोड़ प्रदान करता है।एसडीएम हरोली अंशुल धीमान, एनडीआरएफ अधिकारी राजीव ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें