फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: टकारला पंचायत में 20 कनाल क्षेत्र में गेहूं की फसल राख, बिजली की तारों में स्पार्किंग से भड़की आग

ऊना जिले के उपमंडल अंब के अंतर्गत पंचायत टकारला में मंगलवार को लगभग 20 कनाल भूमि पर गेहूं की फसल आग की चपेट में आकर राख हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण खेतों के ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों में हुई स्पार्किंग को माना जा रहा है। किसानों ने बताया कि वे गेहूं काटने के लिए मशीन का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक तेज हवा के चलते बिजली की तारे आपस में टकराईं और चिंगारी गिरने से खेतों में आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के कुछ लोग भी खेतों की ओर भागे और तुरंत अपने ट्यूबवेल चालू कर खेतों में पानी छोड़ा और आग पर काबू पाने की कोशिश की। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लोगों की ओर से ट्यूबल का पानी छोड़ने ओर तुरंत फायर ब्रिगेड के आने से टकारला पंचायत की सैकड़ों एकड़ भूमि आग की भेंट चढ़ने से बच गई। चरंजी लाल, रणजीत सिंह, नारायण चंद, शंकर और बिशन दास ने बताया कि सभी किसान अपनी फसल की कटाई के लिए मशीन का इंतजार कर रहे थे, तभी यह हादसा हो गया, जिससे उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें