फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल के पास रास्ते में जलभराव, विद्यार्थी झेल रहे पेरशान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल के मुख्य गेट के आगे एक व्यक्ति का घर है और दूसरी तरफ कुछ बंद पड़े हुए मकान हैं। यहां लगभग दो फीट तक जल भराव हुआ है। इसके पीछे मुख्य सड़क से लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क बना दी गई है लेकिन बच्चों को वहां से निकलने के लिए बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किताबें भीग जाती हैं। यूनिफॉर्म सुबह ही गीली हो जाती है और सारा दिन गिले कपड़ों में बच्चे बैठते हैं। साथ लगते मकान मालिक जवाहर लाल ने कहा कि यदि मेरी तरफ से रास्ते में थोड़ी भी जगह निकली तो मैं अपनी दीवार भी ढहाने में देर नहीं लगाऊंगा। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता विशाल कुमार का कहना है कि यदि दोनों तरफ के लोग रजामंद हो तो लोग निर्माण विभाग स्कूल के बच्चों के हित के लिए कार्य करने में देर नहीं लगाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें