फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां के छात्र विवेक को एनआईटी में मिला दाखिला

Krishan Singh Updated Wed, 23 Jul 2025 02:25 PM IST

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला थानाकलां के छात्र विवेक ने प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) हमीरपुर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग शाखा में दाखिला प्राप्त कर अपने माता-पिता, विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्य संजीव पराशर ने इस उपलब्धि पर विवेक को बधाई देते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक होनहार एवं मेहनती छात्र रहा है। उसमें कुछ कर दिखाने की अद्भुत ललक हमेशा देखी गई है। विद्यालय के गणित प्रवक्ता बलविंद्र, भौतिक शास्त्र के प्रवेश राणा, रसायन शास्त्र के श्री राकेश पाल, अंग्रेजी प्रवक्ता हंसराज, कंप्यूटर की प्रवक्ता श्रीमती संदीश कुमारी, जीव विज्ञान के प्रवक्ता लवेश ने विवेक को अत्यंत मेधावी छात्र बताया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विवेक निस्संदेह एक सफल इंजीनियर बनकर देश की सेवा करेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें