फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: वन महोत्सव में विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

वन महोत्सव के अवसर पर चुरुड़ु स्थित एचएसडी स्टोन क्रेशर परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और पौधा रोपकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। विधायक ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार कम होते हरित क्षेत्र के बीच पौधारोपण की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। उन्होंने लोगों से अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए। पेड़-पौधे न केवल ऑक्सीजन उपलब्ध करवाते हैं, बल्कि मिट्टी के कटाव को रोकने, जल संरक्षण और पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि पौधारोपण के बाद पौधों की देखभाल करना उतना ही जरूरी है, जितना उन्हें लगाना। कार्यक्रम के दौरान परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण अभियान में हिस्सा लिया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एचएसडी स्टोन क्रेशर के संचालक एवं धूसाड़ा पंचायत प्रधान सतीश शर्मा, जिला परिषद सदस्य योगराज योगी, सरवन सिंह बंटू, अंब के रेंज ऑफिसर अशोक ठाकुर सहित विभिन्न पंचायतों के प्रधान, प्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। वन विभाग के अधिकारियों ने भी पौधों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन में हरित क्षेत्र की भूमिका पर जानकारी दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें