फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: क्षेत्रीय जल क्रीड़ा संस्थान पौंग में हुआ युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर

मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केंद्र) ऊना के सात दिवसीय युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविरों का समापन क्षेत्रीय जल क्रीडा संस्थान पौंग में हुआ। इन शिविरों में जिले के विभिन्न कॉलेजो के छात्रों, युवा मंडलों के सदस्य, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों सहित 100 युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार, खोज एवं बचाव कार्यों से संबंधित सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षित युवा अब किसी भी आपदा की स्थिति में प्रथम प्रतिक्रिया दल के रूप में कार्य करेंगे। जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार बताया कि यह प्रशिक्षण भारत सरकार व हिमाचल सरकार के सयुंक्त तत्वावधान में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ऊना की ओर से करवाया गया। उन्होंने युवाओं की सहभागिता और समर्पण की सराहना की। इस प्रशिक्षण को सफल बनाने में जिला नोडल अधिकारी डॉ. लिल्ली ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें