प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी मंदिर में एक श्रद्धालु महिला का बेशकीमती मोबाइल फोन गुम हो गया, जिसे होमगार्ड हवलदार जनक राज ने अपनी सतर्कता और ईमानदारी से ढूंढ़कर वापस दिलाया।जानकारी के अनुसार पंजाब के दसूहा से आई श्रद्धालु महिला मंदिर में माथा टेकने पहुंची थी। आरती के दौरान भीड़ के बीच उसका मोबाइल फोन कहीं गिर गया, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है। मोबाइल गुम होने से महिला काफी परेशान हो गई और उसने ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही होमगार्ड हवलदार जनक राज ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंदिर परिसर में तलाश शुरू की और कुछ ही समय में मोबाइल ढूंढ़ निकाला। बाद में उन्होंने महिला को बुलाकर उसका मोबाइल सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया।अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर महिला ने होमगार्ड हवलदार जनक राज का आभार व्यक्त किया और उनकी ईमानदारी की सराहना की। वहीं इस घटना से मंदिर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता और जिम्मेदारी भी सामने आई है।