जालंधर के एक श्रदालु ने चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक नई तकनीक वाला वाटर कूलर स्थापित किया गया है। इस वाटर कूलर की विशेषता है कि यह पानी की टंकी से सीधे श्रद्धालुओं को ठंडा पानी प्रदान करेगा। मंदिर के कंट्रोल रूम के सामने इस वाटर कूलर को लगाया जा रहा है। इस वाटर कूलर में नवीनतम तकनीक का उपयोग किया गया है, जो पानी को ठंडा करने के साथ-साथ उसे स्वच्छ और सुरक्षित भी बनाती है। इस वाटर कूलर के स्थापित होने से श्रद्धालुओं को गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी पीने को मिलेगा, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी। साथ ही, वाटर कूलर की स्वच्छता और सुरक्षा सुविधाएं श्रद्धालुओं के लिए एक स्वस्थ और सुरक्षित पेयजल विकल्प प्रदान करेंगी। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए इस वाटर कूलर को स्थापित करने का निर्णय लिया है और जालंधर के श्रदालु की सहायता से यंहा सिर्फ टंकी को फिट करके उसमें ए सी की तरह पाईपे डालकर सीधा स्वच्छ और ठंडा पानी श्रद्धालुओं को मिलेगा मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल ने बताया कि जालंधर के एक श्रदालु संजीव कुमार द्वारा यह कार्य सेवा के रूप में करवाया जा रहा है।