फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में मतदान जागरूकता अभियान का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में चुनावी साक्षरता क्लब के सौजन्य से स्कूली छात्रों में मतदान जागरूकता अभियान के अंतर्गत पेंटिंग व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जमा दो के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। अनिल ठाकुर प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में भावी मतदाताओं को अपने मताधिकार का विवेक पूर्ण ढंग से प्रयोग करने का आह्वान किया। इस दौरान अनिल कुमार उप-प्रधानाचार्य व राकेश कुमार प्रवक्ता व प्रभारी चुनावी साक्षरता क्लब बुधान व राजीव डोगरा प्रवक्ता, सतीश कुमार प्रवक्ता, राकेश कुमार प्रवक्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें