फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: भीषण गर्मी में अटूट आस्था, घुटनों के बल जोत लेकर मां चिंतपूर्णी दरबार पहुंचे 62 वर्षीय श्रद्धालु

भीषण गर्मी और कठिन परिस्थितियों के बीच आस्था का एक बेहद भावुक और प्रेरणादायक दृश्य सामने आया है। शनिवार सुबह करीब 10:00 बजे यह नजारा देखने को मिला, जब 62 वर्षीय श्रद्धालु सुधीर दत्त, निवासी लुधियाणा मां चिंतपूर्णी के दरबार की ओर अपनी अनोखी भक्ति यात्रा पर निकले।सुधीर दत्त हाथों में माता रानी की पवित्र जोतें लेकर घुटनों के बल चलते हुए मंदिर की ओर बढ़ते नजर आए। तेज धूप, तपती सड़क और भीषण गर्मी के बावजूद इस बुजुर्ग श्रद्धालु की आस्था जरा भी डगमगाती नजर नहीं आई। उम्र के इस पड़ाव पर भी उन्होंने जिस दृढ़ संकल्प और श्रद्धा का परिचय दिया,उसने हर किसी को भावुक कर दिया। उनके साथ उनके पारिवारिक सदस्य भी मौजूद रहे, जो पूरे रास्ते उनका सहारा बनते रहे और उनकी हिम्मत बढ़ाते नजर आए। रास्ते में यह दृश्य देखने के लिए लोग रुक-रुक कर खड़े हो गए। कई श्रद्धालु और स्थानीय लोग उनकी इस भक्ति को अपने मोबाइल में कैद करते दिखे, तो कई लोग उन्हें नमन करते हुए माता रानी का जयकारा लगाते नजर आए।सुधीर दत्त ने बताया कि मां चिंतपूर्णी के प्रति उनकी गहरी आस्था है और वह लंबे समय से इस संकल्प को पूरा करने की इच्छा रखते थे। उन्होंने कहा कि माता रानी की कृपा से ही उन्हें यह शक्ति मिली है कि वह इस कठिन यात्रा को पूरा कर पा रहे हैं।यह घटना एक बार फिर यह संदेश देती है कि सच्ची श्रद्धा के आगे हर कठिनाई छोटी पड़ जाती है। न भीषण गर्मी बाधा बनती है और न ही बढ़ती उम्र जब मन में विश्वास और भक्ति हो, तो हर रास्ता आसान हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें