फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: इंदिरा गांधी खेल परिसर में खिलाड़ियों के ट्रायल

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय क्रिकेट टीम का चयन किया जा रहा है। वीरवार सुबह इंदिरा गांधी खेल परिसर में इसके लिए खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए। इस ट्रायल प्रक्रिया में लगभग 115 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, फील्डिंग और फिटनेस टेस्ट के दौरान अपने हुनर का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया के दौरान अनुभवी प्रशिक्षकों और क्रिकेट विशेषज्ञों की टीम ने खिलाड़ियों का बारीकी से मूल्यांकन किया। खिलाड़ियों की तकनीक, मैच परिस्थिति में निर्णय क्षमता और अनुशासन जैसे पहलुओं को विशेष रूप से परखा गया। इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी ने कहा कि एसोसिएशन का उद्देश्य प्रदेश की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि ट्रायल में चुने गए संभावित 25 खिलाड़ियों को आगामी प्रशिक्षण शिविर में भेजा जाएगा, जहां उन्हें विशेषज्ञ कोचिंग और आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर के समापन के बाद अंतिम 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा, जो एचपीसीए की प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह और प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। कई युवा खिलाड़ियों ने अपनी शानदार प्रदर्शन से चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें