फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: पीएनबी घपरोह में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

Krishan Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 06:51 PM IST

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान कार्यालय की ओर से ग्राम पंचायत छपरोह में 14 दिवसीय जूट उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के निदेशक सुधीर कुमार शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा प्रतिभागियों से निवेदन किया कि वह अनुशासन में रहकर प्रशिक्षण ग्रहण करें। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ऊना के कार्यक्रम संचालक एवं संकाय सदस्य आकाश भारद्वाज द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 30 के करीब प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इन प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के पश्चात एक सरकारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। जिसके आधार पर वह अपना व्यवसाय स्थापित कर पाएंगे तथा आत्मनिर्भर बन पाएंगे। इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर भोली देवी, भावना , ग्राम संगठन प्रधान मंजू देवी, पूर्व ग्राम पंचायत प्रधान गौरी देवी व अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें