फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप पांच जून से

अंकेश डोगरा Updated Wed, 04 Jun 2025 06:05 PM IST

ऊना जिले में पांच जून से प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। यह चैंपियनशिप सक्षम बॉक्सिंग क्लब द्वारा आयोजित की जा रही है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करना और प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को उभारने का अवसर देना है। इस चैंपियनशिप में लड़के और लड़कियों के लिए अलग-अलग वर्ग बनाए गए हैं। दोनों वर्गों में विभिन्न भार वर्गों के मुकाबले होंगे। आयोजन समिति के मुताबिक, इसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग लेने आ रहे हैं। प्रतिभागियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पहले ही शुरू कर दी गई और तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा। बुधवार को सक्षम बॉक्सिंग क्लब सचिव और पूर्व राष्ट्रीय मुक्केबाज सरोज शर्मा ने बताया कि क्लब का मकसद युवाओं में खेल की भावना को मजबूत करना और ऊना को एक खेल हब के रूप में स्थापित करना है। इस आयोजन से नई प्रतिभाओं को सामने आने का मौका मिलेगा, जिससे प्रदेश को भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के बाद 13 मुक्केबाजों को हरियाणा के रोहतक में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। हिमाचल प्रदेश के रिटायर्ड डीआईजी आरएम शर्मा ने इस मौके पर कहा कि जिला के छोटे से गांव हम्बोली से निकले मुक्केबाज राजेश शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के बाद हिमाचल प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का साहसिक फैसला लिया। जिसमें उनका सहयोग बॉक्सिंग में ही राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी उनके धर्मपत्नी सरोज शर्मा द्वारा बखूबी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन केवल मात्र बॉक्सिंग ही नहीं अपितु हर खेल में होने चाहिए। ताकि बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार खेलों में भाग लेने का मुकम्मल अवसर मिल सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें