फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: नारी चिंतपूर्णी की बेटी सिया ठाकुर ने चमकाया गांव का नाम, दसवीं के परीक्षा परिणाम में आई मेरिट में

नारी चिंतपूर्णी के गांव की बेटी सिया ठाकुर ने दसवीं की परीक्षा में मेरिट में टॉप टेन में आकर गांव का नाम रोशन किया है। सिया ठाकुर ने 98 प्रतिशत नंबर लेकर पूरे हिमाचल में टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। वह दसवें नंबर पर रहीसिया ठाकुर के पिता गुरबक्ष एक चालक हैं और माता अनिता रानी गृहिनी. उनकी बेटी की इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। सिया ठाकुर की इस सफलता से गांव के लोगों में भी गर्व की भावना है। सिया ठाकुर ने बताया कि वह भविष्य में आईपीएस बनना चाहती है। वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। सिया ठाकुर की इस उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और गांव के लोगों में खुशी की लहर है।स्कूल प्रबंधन और गांव के लोगों ने सिया ठाकुर को बधाई दी है। सभी ने उसकी इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया है। सिया ठाकुर की इस सफलता से गांव के लोगों को उम्मीद है कि वह भविष्य में अपने लक्ष्य को प्राप्त करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें