राजकीय आदर्श माध्यमिक पाठशाला थाना कलां को नागरिक उपमंडल अधिकारी बंगाणा सोनू गोयल ने गोद लिया है। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाना, छात्रों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा विद्यालय के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है। विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय लोगों ने एसडीएम की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि उनके सहयोग से न केवल स्कूल का भौतिक ढांचा सुदृढ़ होगा, बल्कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी और अधिक अवसर प्राप्त होंगे।