फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सतपाल रायजादा बोले- स्कूलों को मर्ज न करने को लेकर मुख्यमंत्री को करवाया अवगत

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतपाल रायजादा का कहना है कि ऊना के कन्या विद्यालय, बाल स्कूल और संतोषगढ़ के कन्या विद्यालय को मर्ज करने की जो अधिसूचना जारी हुई है। इस संदर्भ में उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष आम जनता की आवाज उठाई है और आम जनता का जो विरोध इस दिशा में हो रहा है। इस बारे में मुख्यमंत्री को अवगत करवाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि यह पुराने स्कूल धरोहर हैं और उन्होंने भरोसा दिया कि जल्द ही इन स्कूलों को मर्ज न किए जाने को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है और कहा कि जल्द से जल्द इस दिशा में मर्ज किए स्कूलों को पहले की भांति यथावत रखने के आदेश जारी करें ताकि आम जनता का जो विरोध पनप रहा है उसमें आम जनता को राहत मिल सके और क्षेत्र के बच्चों को भी यथावत पहले की तरह ही स्कूलों में शिक्षा की सुविधा मिलती रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें