मंडी त्रासदी में प्रभावित लोगों की सहायता के लिए समाज सेवा समिति बंगाणा ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए मुख्यमंत्री राहत कोष में ₹51,000 की राशि का चेक प्रदान किया। यह चेक कार्यकारी एसडीएम अमित शर्मा को सौंपा गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डी.आर. शर्मा के साथ शिव कुमार कश्यप, राजपाल कुटलैहड़िया, अशोक कुमार, सचिव मदन लाल शर्मा, सत्यपाल शर्मा समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि आपदा की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। कार्यकारी एसडीएम अमित शर्मा ने समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए समाज के अन्य वर्गों से भी इसी प्रकार सहयोग की अपील की।