फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: सफाई सुपरवाइजर भर्ती का सफाई सेवकों ने किया विरोध, नियुक्ति रद्द करने की उठाई मांग

नंगल नगर काउंसिल के सफाई सेवकों ने एक जुट हो कर नंगल नगर काउंसिल कार्यालय के समक्ष जमा हो कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन करने वाले सफाई सेवक इस बात से खफा थे कि प्रदेश सरकार की तरफ से कुल 140 सफाई सुपरवाइजरों की भर्ती कर हर नगर काउंसिल में एक एक सफाई सुपरवाइजर को डयूटी पर तैनात कर दिया है। यूनियन नेताओं ने एक ज्ञापन नंगल नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी मनजीत सिंह को सौंप कर सफाई सुपरवाइजरों की गई भर्ती को तुरंत रद्द करे नही तो कर्मचारियों की तरफ से जोरदार संघर्ष शुरू किया। जिसमें सफाई के काम को मुक्कमल तौर पर बंद कर फ्लाईओवर पर धरना लगा रास्ता जाम जाम किया जाएगा । यूनियन नेता कौशल कुमार ने कहा कि अगर सरकार को सफाई सुरपवाइजरों की भर्ती करनी ही है तो हमारे सफाई सेवकों में से की जाए। क्योंकि बहुत युवा ऐसे है जो पढ़े लिखे हैं। कहा कि यूनियन नेताओं से निकाय मंत्री से बैठक हुई थी जिसमें सफाई कर्मियों का वेतन चंडीगढ़ नगर काउंसिल के बराबर देने की मांग उठाई थी। इस पर खजाना खाली होने की बात कही गई थी। लेकिन बाद में मंत्रियों के वेतन में तो भारी वृद्धि कर दी लेकिन सफाई सेवकों का वेतन जस का तस चला आ रहा है। इस बारे में नगर काउंसिल के कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि यूनियन नेताओं द्वारा दिया गया ज्ञापन उच्च अधिकारियों भेज दिया जाएगा। इस पर जो फैसला है व विभाग ही लेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें