फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर अंब में कार्यक्रम का आयोजन

विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर अंब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेरा युवा भारत, ऊना (हि.प्र.) की ओर से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में, चिंतपूर्णी विकास समिति, अंब के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नगर पंचायत अंब की अध्यक्ष इंदू बाला ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। जबकि वरिष्ठ पार्षद नरेश कुमारी, अनुसूया रानी, पार्षद अंजली सूद, मेरा युवा भारत के जिला समन्वयक प्रदीप कुमार और चिंतपूर्णी विकास समिति के अध्यक्ष शादी लाल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस मौके पर शिवानी ब्यूटी पार्लर संस्थान के सहयोग से संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तीर्ण हुए लगभग 90 प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में मेरा युवा भारत और चिंतपूर्णी विकास समिति अंब के संयुक्त प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना आज की आवश्यकता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि ये प्रशिक्षु न केवल स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगे, बल्कि अन्य बेरोजगार युवाओं को भी प्रेरित करेंगे। चिंतपूर्णी विकास समिति के अध्यक्ष श्री शादी लाल ने कहा कि आज का युवा सरकारी नौकरी की सीमाओं से आगे सोच रहा है, और कौशल विकास उनके लिए एक मजबूत सहारा बन रहा है।जिला समन्वयक प्रदीप कुमार ने बताया कि 2014 में प्रारंभ किया गया विश्व युवा कौशल दिवस युवाओं को रोजगार, अच्छे कार्य और उद्यमिता के लिए आवश्यक कौशल से लैस करने के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 की थीम “एआई और डिजिटल कौशल के माध्यम से युवा सशक्तिकरण” है, जो यह स्पष्ट करती है कि आज के युग में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और डिजिटल दक्षता युवाओं को आत्मनिर्भर और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना रही है।इस अवसर पर आकाश भारद्वाज वरिष्ठ फैकल्टी पीएनबी-आर सेटी ऊना की ओर स दिए जा रहे प्रशिक्षणों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्थान के द्वारा मुफ्त आवासीय प्रशिक्षण तथा अगर पंचायत स्तर पर 35 से अधिक प्रशिक्षु उपलब्ध हो तो पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण का प्रावधान है, उन्होंने बताया कि अपना कार्य करने एवं आत्मनिर्भर बनने हेतु रियायती दरो पर लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। इस अवसर पर नगर पंचायत सचिव हर्ष गुप्ता, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कौशिक, क्रियांश कौशिक अविनाश चौहान, अधिवक्ता शिखा, अधिवक्ता शाम दुलारी, अधिवक्ता प्रियंका, सहित अनेक गणमान्य नागरिक, प्रशिक्षक एवं प्रशिक्षु उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें