पावन चैत्र नवरात्रों की दुर्गा अष्टमी के अवसर पर एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मां चिंतपूर्णी के चरणों में क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की।मंदिर परिसर में एसडीएम पारस अग्रवाल ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार कंजक पूजन भी किया और कन्याओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नवरात्रि का पर्व आस्था, भक्ति और शक्ति की आराधना का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और एकता का संदेश देता है।इस अवसर पर उनके साथ डीएसपी अंब अनिल पटियाल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। दोनों अधिकारियों ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां चिंतपूर्णी का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना की। मंदिर में अष्टमी के दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुंचे और पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा।